28.3 C
Lucknow
Tuesday, October 13, 2026

तालाब में डूबने से 13 वर्षीय किशोरी की मौत

Must read

मवेशी चराने गई बच्ची की डूबने से जान गई, बचाने उतरी दो महिलाएं भी फंसीं, ग्रामीणों ने बचाया

अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के दहीरपुर गांव में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। मवेशी चराने गई 13 वर्षीय किशोरी की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जबकि उसे बचाने के प्रयास में दो महिलाएं भी पानी में फंस गईं और गंभीर हालत में बाहर निकाली गईं।

जानकारी के अनुसार, सैदपुर गांव निवासी जितेंद्र की बेटी रूही सुबह गांव की दो महिलाओं के साथ मवेशी चरा रही थी। इसी दौरान वह पास स्थित तालाब में नहाने के लिए उतर गई और अचानक गहरे पानी में चली गई। देखते ही देखते वह डूबने लगी, जिसे देखकर साथ मौजूद दोनों महिलाएं उसे बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ीं, लेकिन वे भी पानी में फंस गईं।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों महिलाओं को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, किशोरी को भी बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की औपचारिक कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article