41 C
Lucknow
Friday, April 24, 2026

कंटेनर से भिड़ीं दो बसें, एक की मौत—7 घायल, 4 की हालत नाजुक

Must read

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर देर रात भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। बेहटा मुज़ावर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बसें एक कंटेनर से जा टकराईं, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई यात्री सीटों में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
घायलों में से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार और अचानक ब्रेकिंग इस हादसे की बड़ी वजह हो सकती है। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर हाईस्पीड कॉरिडोर पर सुरक्षा मानकों का पालन कितना सख्ती से हो रहा है।
एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ते हादसे प्रशासन की तैयारियों और ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किए जाते हैं या फिर यह हादसा भी आंकड़ों में दबकर रह जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article