25 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

दिल्ली में फिर भरभराकर गिरी 4 मंजिला बिल्डिंग, 15 से ज्यादा लोग दबे, रेस्क्यू जारी

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के सीमापुरी में एक बहुमंजिला इमारत (building) का अगला हिस्सा अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। मलबे में करीब 15 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। मलबे से 2 बच्चों सहित 4 लोगों को बाहर निकाला गया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि पहले भी दिल्ली में बिल्डिंग गिरने के कई मामले सामने आ चुके हैं और उसमें कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

दिल्ली के सीमापुरी में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत गिर गई। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे से 2 बच्चों सहित 4 लोगों को बाहर निकाला गया है, जबकि करीब 15 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

सत्य निकेतन हादसे के करीब एक महीने बाद राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक और इमारत गिर गई है। ये हादसा सीमापुरी में मछली मंडी के पास हुआ है। फायर डिपार्टमेंट ने मौके पर चार फायर टेंडर भेजे हैं. इस इमारत में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बहुमंजिला इमारत का हिस्सा गिरते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, करीब 25 गज की जमीन पर बनी इस इमारत के नीचे दुकानें और ऊपर कई मंजिलें थीं। इमारत पिछले साल ही बनी थी. मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, फायर कंट्रोल को 3 बजकर 15 मिनट पर बिल्डिंग गिरने की कॉल मिली थी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बिल्डिंग गिरने के बाद ट्रैफिक को लेकर अलर्ट जारी किया है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सीमापुरी में एक बहुमंजिला इमारत गिर गई है। मौके पर राहत और बचाव दल काम कर रहे हैं।

वहीं, DCP आर मिणा ने बताया कि इमारत चार मंजिला थी और करीब 25 गज के प्लॉट पर बनी थी। हादसे के बाद 4-5 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मलबे में अभी भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और बचाव टीम मलबा हटाने में जुटी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article