42 C
Lucknow
Monday, April 20, 2026

कनॉट प्लेस के होटल में वकील की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच जारी

Must read

 

राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में स्थित एक होटल में 26 वर्षीय वकील राजेश सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को 19 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राजेश सिंह महावीर एन्क्लेव के निवासी थे और दिल्ली हाई कोर्ट में वकालत करते थे। वह 18 अप्रैल को होटल में ठहरे थे और कथित तौर पर 15वीं मंजिल से गिरकर उनकी मौत हुई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और क्राइम व एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article