42 C
Lucknow
Monday, April 20, 2026

राशिद खान ने ठुकराए भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता के प्रस्ताव

Must read

अहमदाबाद
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने खुलासा किया है कि उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता लेने के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्होंने दोनों ही ऑफर ठुकरा दिए। अपनी किताब “राशिद खान: फ्रॉम स्ट्रीट्स टू स्टारडम” में उन्होंने बताया कि आईपीएल 2023 के दौरान उन्हें भारत में बसने और क्रिकेट खेलने का प्रस्ताव दिया गया था।

राशिद खान के मुताबिक, उनसे कहा गया कि अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत में बेहतर अवसर मिल सकते हैं, लेकिन उन्होंने अपने देश के लिए खेलने को प्राथमिकता दी। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा ही प्रस्ताव ऑस्ट्रेलिया से भी मिला था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया।

राशिद खान ने साफ कहा कि अगर वह अपने देश के लिए नहीं खेलते, तो किसी और देश का प्रतिनिधित्व भी नहीं करते। उनकी इस बात ने एक बार फिर उनकी राष्ट्रीय प्रतिबद्धता को उजागर किया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article