25 C
Lucknow
Saturday, February 14, 2026

महरुपुर रावी में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में शराब नष्ट

Must read

यूथ इंडिया संवाददाता
कमालगंज। शनिवार की शाम पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने गिहार बस्ती महरुपुर रावी में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान अवैध कारोबारी पुलिस को देख कर फरार हो गए। मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर मौजूद लहन को नष्ट कर दिया और अवैध कारोबारियों को कड़ी चेतावनी दी कि यदि उन्होंने यह गतिविधियाँ बंद नहीं कीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस छापेमारी का नेतृत्व आबकारी इंस्पेक्टर सचिन त्रिपाठी, गौरव सिंह और थानाध्यक्ष अनुराग मिश्र ने किया। टीम के पहुंचते ही इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि यहां के अधिकांश लोग अवैध रूप से कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री करते हैं, जिस पर प्रशासन ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article