लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत दो नए अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी ) की तैनाती की गई है।
नई नियुक्तियों के अनुसार, ट्विंकल जैन को एडीसीपी मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नवीन कुमार सिंह को एडीसीपी उत्तरी जोन नियुक्त किया गया है।
पुलिस कमिश्नरेट में इन नई तैनातियों को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दोनों अधिकारियों से कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, पुलिसिंग को और बेहतर बनाने तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की अपेक्षा की जा रही है।


