38.1 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

अयोध्या और आस्था पर मुख्यमंत्री योगी का विपक्ष पर हमला

Must read

– बोले— ‘हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने वाले आज आस्था की बात कर रहे’

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि “श्री अयोध्या धाम की आस्था की बात वे लोग कर रहे हैं, जो श्री हनुमानगढ़ी जैसे पवित्र स्थल पर नमाज पढ़वाने का काम करते थे।”
मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर धार्मिक मुद्दों को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों ने पहले सनातन आस्था और धार्मिक स्थलों के सम्मान को महत्व नहीं दिया, वे आज अयोध्या और श्रद्धा की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ऐसे विरोधाभासी राजनीतिक रवैये को अच्छी तरह समझती है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या को उसकी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान के अनुरूप विकसित करने का कार्य किया है। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि, अयोध्या धाम के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article