42.8 C
Lucknow
Thursday, June 11, 2026

जमीन के विवाद में भाई-भाभी पर मारपीट का आरोप, युवक घायल

Must read

 

फर्रुखाबाद। थाना कादरीगेट क्षेत्र के नोनमगंज गांव में जमीन के विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट हो गई। घटना में 37 वर्षीय रामविलास पुत्र जगतराम घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात पुलिस घायल रामविलास को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनके सिर में चोट के निशान पाए और प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया।घायल की मां कांति देवी ने आरोप लगाया कि परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि बड़ा बेटा और बहू उन्हें घर से निकालने का प्रयास कर रहे थे तथा गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर छोटे बेटे रामविलास के साथ कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। कांति देवी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं रामविलास ने भी अपने बड़े भाई और भाभी के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।थाना प्रभारी कादरीगेट कपिल चौधरी ने बताया कि घायल की तहरीर के आधार पर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article