33 C
Lucknow
Tuesday, September 15, 2026

क्रॉसिंग के पास पानी भरे गड्ढे में मिली सिपाही की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Must read

बलिया: बलिया (Baliya) के बांसडीह कोतवाली में तैनात एक सिपाही (Constable) का शव सोमवार को बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छाता रेलवे क्रॉसिंग के पास पानी भरे गड्ढे में मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी लिया।

बता दें कि प्रयागराज जनपद के होलागढ़ थाना क्षेत्र निवासी परितोष मिश्रा बांसडीह कोतवाली में तैनात थे। 2025 बैच के आरक्षी परितोष मिश्रा रविवार की सायं अपने साथी सिपाही शिवगोपाल पाल को अपनी बाइक से रेलवे स्टेशन बलिया छोड़ने गये थे। वापसी में बांसडीह रोड थाना में तैनात अपने सिपाहियों साथियों के साथ छाता गांव के पास कही भोजन किया। भोजन के बाद अपने साथी सिपाहियों से मोबाइल डियूटी की बात कहकर परितोष अपनी बाइक से चले गये, लेकिन मोबाइल डयूटी पर नही पहुंचे।

अनुमान हैं कि वहां से बाइक से निकले सिपाही की तेज रफ्तार बाइक छाता क्रॉसिंग के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे के पानी में चली गई होगी, जिससे परितोष बाइक सहित पानी में डूब गए होंगे, साथी सिपाहियों ने रात में ही खोजबीन किया तो परितोष का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद रात भर उसकी खोजबीन चली और सुबह पुलिसकर्मियों ने क्रॉसिंग के पास तालाब में उसका शव व बाइक बरामद किया। एसपी ओमवीर सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article