– 55,780 का जुर्माना वसूला
फर्रुखाबाद। जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत आज नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गनीपुर जोगपुर में खनन विभाग ने औचक छापेमारी कर बड़ा एक्शन लिया।
छापेमारी के दौरान गिट्टी से लदे एक डम्पर को रोककर जांच की गई। वाहन चालक सोनू से परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में स्पष्ट हुआ कि खनिज का परिवहन पूरी तरह अवैध तरीके से किया जा रहा था।
प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक के खिलाफ ऑनलाइन नोटिस जारी किया और मौके पर ही रूपए 55,780 का जुर्माना वसूल किया गया। इस कार्रवाई ने अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं।
प्रशासन ने खनन विभाग, पुलिस और संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त और छापेमारी के निर्देश दिए हैं, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। साथ ही, प्रवर्तन कार्रवाई को और तेज और परिणामकारी बनाने पर जोर दिया गया है।
अवैध खनन पर डीएम मैडम लाठर का शिकंजा: छापेमारी में डम्पर पकड़ा


