6 जून के ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बनाई गई रणनीति, संगठन का हुआ विस्तार
कन्नौज। सरदार पटेल युवा वाहिनी कन्नौज द्वारा आगामी 6 जून को आयोजित होने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को लेकर शिवाय गार्डन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। संगठन पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं और समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता वाहिनी के अध्यक्ष डॉ. सुशील पटेल ने की। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया।
सर्वसम्मति से हाल ही में पुलिस विभाग से दरोगा पद से सेवानिवृत्त हुए दिनेश पटेल को सरदार पटेल युवा वाहिनी का संरक्षक मनोनीत किया गया। वहीं ज्ञानू कटियार और रवि शेखर कटियार को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अंकित कटियार को जिला मीडिया प्रभारी, पवन कटियार और सोनू कटियार को जिला सचिव बनाया गया। इसके साथ ही अंकुर कटियार को संगठन का सक्रिय सदस्य शामिल किया गया।
बैठक में वरिष्ठ संरक्षक दिनेश कटियार, गौरव कटियार, वी.पी. सिंह कटियार, जिला महामंत्री आकाश कटियार, जिला कोषाध्यक्ष अजय पटेल सहित संगठन के कई सक्रिय सदस्य मौजूद रहे। अजीत कटियार और शिवम कटियार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।
वाहिनी पदाधिकारियों ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक शासक नहीं बल्कि राष्ट्र गौरव, स्वाभिमान और साहस के प्रतीक हैं। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। संगठन ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों से नई ऊर्जा और समर्पण के साथ समाज और संगठन को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।
बैठक का समापन “जय शिवाजी, जय सरदार” के उद्घोष के साथ हुआ।


