25 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

रोजगार सृजन दिवस की तैयारियों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Must read

 

29 हजार मानव दिवस का लक्ष्य पूरा करने के लिए गांवों में अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार देने के निर्देश

फर्रुखाबाद,। आगामी 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाले विशेष रोजगार सृजन दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले के सभी विकास खंडों में चल रहे विकास कार्यों के साथ विकसित भारत-जी राम जी की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान विकास खंडों में तैनात अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिवों की उपस्थिति और कार्यों की प्रगति की जांच की गई। समीक्षा में कुछ स्थानों पर शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के कार्यों पर नाराजगी जताई गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विशेष रोजगार सृजन दिवस के तहत निर्धारित 29,000 मानव दिवस के लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाए। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक जरूरतमंद श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ कार्यों की गुणवत्ता और अभिलेखों के उचित रख-रखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
समीक्षा में कार्यों की धीमी प्रगति और दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर 13 ग्राम पंचायत सचिवों और 3 तकनीकी सहायकों को चेतावनी देने तथा आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के साथ कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा गया।
समीक्षा के दौरान विकास खंड राजेपुर के ग्राम विकास अधिकारी अतुल अग्निहोत्री के विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शासकीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने, VB-GRAM G में रुचि नहीं लेने, बैठक में अनुपस्थित रहने तथा उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुपालन में लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध निलंबन/अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने ऐसे ग्राम रोजगार सेवकों को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जिनके स्तर से कार्यों में शिथिलता बरती जा रही है या निर्धारित रोजगार लक्ष्य पूरा नहीं किया जा रहा है। ऐसे कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार सेवा समाप्ति की कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा VB-GRAM G के कार्यों को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा कराना है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article