28 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

ध्वजा रोहण कर हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Must read

– प्रभात फेरी निकाल कर लगाए भारत माता की जय के नारे।
– सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर किया शहीदों को नमन।
गुरसहायगंज, कन्नौज। आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस नगर सहित क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। निजी, सरकारी संस्थानों व स्कूलों में कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार व उपहार देकर उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही मिष्ठान वितरण भी हुआ।
स्वतंत्रता दिवस पर कोतवाली में कोतवाल अजय कुमार अवस्थी, नगर पालिका में पालिकाध्यक्षा मुन्नी देवी गुप्ता, ईओ अनिल कुमार, नगर पंचायत तालग्राम में चेयरमैन मोहसिन खान जानू ने, सरोजनी देवी आर्य इण्टर कालेज में डॉ. मुकेश आर्य, आकाश एजूकेशन सेंटर में आकाश कटियार ने, गोमती देवी आदर्श इण्टर कालेज में प्रबंधक विजय मिश्र, एबी गर्ल्स डिग्री कालेज में प्रबंधक रिजवाना सिद्दीकी, एचएम डिग्री कालेज में पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिददीकी, बीजेपी इंटर कालेज तेराजाकेट में अमित कुमार यादव, सरस्वती शिशु मन्दिर में पूर्व पालिकाध्यक्ष धीरेन्द्र आर्य, गुरुकुल पब्लिक स्कूल में भाजपा नेता देवेन्द्र देव, लकी मानसिक मंदित एवं अनाथ आश्रय गृह आजाद नगर में डॉ. वाईपी सिंह, सिटी मान्टेसरी स्कूल में प्रबंधक अरूण त्रिपाठी, लिटिल ब्लासम में प्रधानाचार्य जयप्रकाश दुबे, आरडी मार्डन पब्लिक स्कूल में प्रबंधक ललित मोहन सिंह, पीके गैस सर्विस में प्रोपराइटर डॉ. पीके कटियार ने कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण किया। तालग्राम सीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय, यूपीएस मोहनपुर रतनपुर में प्रधानाध्यापक विपिन माथुर, पीएसपीएसए के जिलाध्यक्ष रजत परिहार ने, सराय प्रयाग स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक आभा पटेल प्रधानाचार्य प्रतीत कटियार ने ध्वजारोहण किया। आदि स्थानों में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजा रोहण कर मिष्ठान वितरित किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों पर पूर्व जि.पं. अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, सपा नेता अरशद जमाल सिददीकी, डॉ. सुधीर दीक्षित, मुश्ताक अहमद भुटटो, भाजपा क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र देव, सागर अग्रवाल, संजीव दुबे मुन्ना, डॉ. ग्यास सिददीकी, डॉ. रिजवान अहमद, ध्यानेन्द्र सिंह, भाकियू टिकैत प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिददीकी, पूर्व प्रधान हारून सिददीकी, समाजसेवी आसिफ जमाल पप्पी, छोटे ठाकुर, नफीस खां आदि ने ध्वजा रोहण कर पुरूस्कार व मिष्ठान वितरण किया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article