– नगर पालिका में पालिकाध्यक्ष व ईओ ने किया ध्वजारोहण
गुरसहायगंज, कन्नौज। नगर पालिका परिषद गुरसहायगंज में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी गुप्ता द्वारा पालिका परिसर में गरिमामय तरीके से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत अध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान निकाय हित में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया। राजस्व वसूली में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर अमित कुमार, परशुराम, अवनीश सिंह और प्रवीण कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जबकि नगर की सफाई व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 11 सफाई कर्मचारियों जिनमें अंकित, रोहित, अर्जुन, शांति, कमलेश आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में सभासद सुरेंद्र कुमार, सुखदेव, आफ़ताफ़ आलम, परमजीत, भैयालाल, वीरेंद्र गुप्ता, सुनील सैनी, संतोष गुप्ता, चंदन चौरसिया, शिवम राज वर्मा एवं राकेश कुशवाहा मौजूद रहे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस पर हुए सम्मानित


