32.4 C
Lucknow
Wednesday, July 22, 2026

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों छात्र, मार्च रोकने पर कांग्रेसियों का धरना

Must read

कायमगंज। पिथौरा स्थित जाकिर महल में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत कांग्रेस नेता मोहम्मद उमर खुर्शीद के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से खटीमा के पूर्व विधायक भुवन खापड़ी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में फर्रुखाबाद समेत आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से नीट पेपर लीक मामले पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का संदेश उपस्थित छात्रों को दिखाया गया। इसके बाद उमर खुर्शीद के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण मार्च निकालते हुए तहसील कायमगंज की ओर रवाना हुए।

मार्च शुरू होते ही कार्यक्रम स्थल के बाहर भारी पुलिस बल ने जुलूस को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता मोहम्मद उमर खुर्शीद, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकुर मिश्रा एवं जुनैद खान की पुलिस प्रशासन से तीखी नोकझोंक हुई। विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर धरने पर बैठ गए। बाद में उन्होंने अपना मार्ग बदलकर दूसरे रास्ते से यात्रा आगे बढ़ाई।

इसी बीच कांग्रेस नेताओं को जानकारी मिली कि कार्यक्रम स्थल का मुख्य गेट बंद कर कुछ कार्यकर्ताओं को बाहर निकलने से रोक दिया गया है। इस पर उमर खुर्शीद, अंकुर मिश्रा एवं जुनैद खान ने विरोध जताते हुए गेट खुलवाया और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पिथौरा शीतगृह तक पहुंचे, जहां सभा आयोजित कर यात्रा का समापन किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, उज़ैर अली खान, जिला अध्यक्ष शकुंतला देवी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्मार अली जैदी, विधानसभा अध्यक्ष शिवआशीष तिवारी, अतीक सलमानी, अशोक राठौर, अशोक सिंह, रमाकांत मिश्रा, वात्सल्य मिश्रा, लक्ष्मण शाक्य, ऋषभ मिश्रा, शुभम श्रीवास्तव, प्रमोद पांडे, रामदत्त, जाहिदा परवीन, जावेद खान, रोहित वर्मा, फराज खान, सैफी भाई, सुमित मिश्रा, तन्मय मिश्रा, चमन खान सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article