यूक्रेन: रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन (Ukraine) ने अपने सैन्य बल में बड़ा बदलाव किया है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelenskyy) ने विरोध प्रदर्शनों के बाद सेना प्रमुख जनरल ओलेक्सांद्र सिर्स्की को पद से हटा दिया। कीव समेत कई शहरों में विरोध-प्रदर्शनों के बाद यह फैसला लिया गया। मिखाइलो ड्रापाती को देश का नया कमांडर-इन-चीफ बनाया है। जनता के दबाव के कारण राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की द्वारा लिया गया दूसरा बड़ा फैसला माना जा रहा है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को देश के शीर्ष सैन्य नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव किया है। मिखाइलो ड्रापाती को नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है। सेना प्रमुख जनरल ओलेक्सांद्र सिर्स्की को हटाने का फैसला ऐसे समय में आया है जब राजधानी कीव सहित कई शहरों में उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे थे।
जेलेंस्की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस अहम फैसले की पूरी विस्तृत जानकारी देश की जनता को दी। जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि उन्होंने सैन्य कमांडरों के साथ लगातार कई बैठकों के बाद यह बहुत बड़ा फैसला लिया है। जेलेंस्की ने सिर्स्की के काम की सराहना करते हुए कीव की रक्षा, खारकीव और कुर्स्क अभियानों में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
यूक्रेन के नए सेना प्रमुख मिखाइलो ड्रापाती ने फेसबुक पर अपना पहला आधिकारिक बयान में लिखा है कि यूक्रेन की सेवा करना उनके लिए हमेशा से एक बहुत बड़ा सम्मान रहा है। उन्होंने सेना प्रमुख जनरल ओलेक्सांद्र सिर्स्की का भी धन्यवाद करते हुआ कहा कि वह पूरी जिम्मेदारी के साथ सेना का कुशल नेतृत्व करेंगे।


