29 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

हनुमान जयंती पर आस्था का सैलाब

Must read

मंदिरों में भंडारा-हवन और चोला चढ़ाने के साथ भव्य आयोजन

फर्रुखाबाद। हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरों से लेकर सड़कों तक “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
जिले के विभिन्न स्थानों पर हवन-पूजन, भंडारा और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रहे हैं, वहीं कई जगहों पर रामायण का अखंड पाठ, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी चल रहा है।
शहर के प्रमुख मंदिरों—रेलवे रोड स्थित बालाजी मंदिर, बड़े बूढ़े हनुमान मंदिर, पीपल वाले बालाजी मंदिर, रोडवेज बस अड्डा स्थित हनुमान मंदिर, ऊंचा स्थित हनुमान मंदिर और भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर—में विशेष सजावट के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में खीर, पूरी, सब्जी और हलवा वितरित किया जा रहा है। जगह-जगह भंडारे लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालु बढ़-चढ़कर सेवा कर रहे हैं और प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
विशेष रूप से भोलेपुर स्थित हनुमान मंदिर में इस बार आयोजन को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिला। यहां 29 मार्च को मंदिर के गर्भगृह के कपाट बंद कर दिए गए थे और 1 अप्रैल को भगवान हनुमान जी की प्रतिमा पर विशेष चोला चढ़ाने की परंपरा निभाई गई। इस कार्य के लिए राजस्थान से विशेष कारीगर बुलाए गए थे, जिन्होंने विधि-विधान के साथ चोला चढ़ाया।
हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर पूरे फर्रुखाबाद में आस्था, सेवा और भक्ति का अनूठा दृश्य देखने को मिला, जिसने धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article