30 C
Lucknow
Saturday, May 2, 2026

लखनऊ विश्वविद्यालय में हंगामे पर बड़ा एक्शन

Must read

– 5 छात्र निलंबित, कुलपति कार्यालय में बवाल के बाद सख्ती
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में हुए हंगामे पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए 5 छात्रों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कुलपति कार्यालय परिसर में हुए बवाल के बाद की गई, जहां छात्रों पर बिना अनुमति धरना देने और जबरन प्रवेश करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, छात्रों ने कुलपति आवास के पास रास्ता रोककर अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान कुछ छात्रों ने वाहनों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।
सबसे गंभीर आरोप यह भी सामने आया है कि हंगामे के दौरान एक महिला कर्मचारी के साथ अनुचित व्यवहार किया गया, जिसे प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित 5 छात्रों को निलंबित कर दिया है और उन्हें 3 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि जवाब संतोषजनक न होने पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article