फोर्स 3 को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी झलक साझा की है। इस पोस्ट में जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिला है।
वीडियो में जॉन अब्राहम हाथ में बंदूक लिए नजर आते हैं और उनका सामना हर्षवर्धन राणे से होता दिखाया गया है। दोनों का स्टाइल और फिटनेस काफी प्रभावशाली लग रही है। पोस्ट के कैप्शन में फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च 2027 बताई गई है, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है।
गौरतलब है कि ‘फोर्स’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2011 में हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद 2016 में ‘फोर्स 2’ रिलीज हुई थी। अब ‘फोर्स 3’ से एक बार फिर हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा।


