42.8 C
Lucknow
Saturday, June 20, 2026

तहसील परिसर में अधिवक्ता पर हमला, दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Must read

मिर्जापुर। तहसील परिषद मिर्जापुर परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कुछ लोगों ने एक अधिवक्ता पर कथित रूप से हमला कर दिया। घटना में अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा रोज की तरह सुबह करीब 11 बजे तहसील मुख्यालय स्थित अपनी सीट पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान कृष्णेन्द्र वाजपेई उर्फ छोटू अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर विवाद के बाद अधिवक्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला किया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के दौरान आसपास मौजूद अधिवक्ताओं ने हस्तक्षेप कर किसी तरह पीड़ित को आरोपियों से बचाया। बताया जाता है कि हमले के बाद अधिवक्ता ने अपनी जान बचाने के लिए वहां से हटकर शरण ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर कृष्णेन्द्र वाजपेई उर्फ छोटू एवं अन्य नामजद/अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। तहसील परिसर में हुई इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है और उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article