29 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

पीड़ित की तहरीर पर मार्ग दुर्घटना का मुकदमा दर्ज

Must read

फर्रुखाबाद। पुत्री की दवा लेकर वापस घर आ रहे व्यक्ति की बाइक में कार ने टक्कर मार दी जिससे पीड़ित की पत्नी का गर्भ गिर गया पुत्री का पर टूट गया और पीड़ित भी घायल हो गया सभी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया । पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित वहां पर चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

पीड़ित मानवेन्द्र सिंह पुत्र ओमकार सिंह ग्राम पिथूपुर मेंहदिया थाना कमालगज ने दी गयी तहरीर में कहा कि वह अपनी पुत्री नन्दिता राजपूत की दवा लेकर अपनी मोटरसाइकिल UP 76 AM 1606 से अपने घर की तरफ जा रहे थे। सेन्ट्रल जेल और निनौआ गाव के बीच में याकूतगंज की तरफ से आ रही मारूती सुजुकी की XL-6 कार UP83BX8616 ने पीड़ित की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे पीड़ित की पत्नी जो कि गर्भवती थी मोटरसाइकिल से सडक पर गिर गयी व पीड़ित की पुत्री का पैर टूट गया तथा पीड़ित को भी चोटे आयी है।पीछे से आ रहे गोविन्द व मनोहर निवासीगण पिथूपुर मेहटिया व अन्य राहगीरो ने तत्काल गाडी को घेर लिया व प्रार्थी व उसकी पत्नी को उठाया। प्रार्थी अपनी पुत्री व पवी को उपचार हेतु पहले पुत्री को डा० विशाल अग्रवाल को दिखाकर प्लास्टर कराया व पत्नी को प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र कमालगंज लेकर गये वहां से लोहिया अस्पताल रेफर

कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में पीड़ित की पत्नी का गर्भ गिर गया। जो कि अभी अस्पताल में भर्ती है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित वाहन व चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article