फर्रुखाबाद। बाढ़ के समय कट गए गांव के ग्रामीणों को मुआवजा एवं अन्य जन समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ति ने जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर संस्थाओं के समाधान की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया कि ब्लॉक बढ़पुर के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिलावलपुर के कुछ मजरा पृथ्वीपुर दिलीप की मड़ैया आदिगांव बाढ़ के समय कट गए थे, जिनमें किसानों के खेत और उनके घर सब बाढ़ के कटाव में बह गए। ऐसे में किसानों को रहने व खाने में तमाम प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन शासन और प्रशासन ने बेघर किसानों के बारे में कोई विचार नहीं किया, न उनको घर मिला, न कोई मुआवजा मिला। किसानों को जल्द से जल्द इनको रहने की जगह दिलवाई जाए।बीएसए ऑफिस में जो किराए पर गाड़ियां लगाई गई है उनका नवम्बर से लेकर के मई तक का कोई पेमेंट नहीं किया गया है। पेमेंट कराया जाये। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र में अवैध खनन धरले से चल रहा है जिस पर कोई रोक लगाने वाला नहीं है अवैधान पर रोक लगाई जाए गर्मी के मौसम में मूंगफली इत्यादि बस सब्जी की खेती करने वाले किसानों को बिजली की कमी के कारण सिंचाई में बाधा पड़ रही है इसलिए बिजली की आपूर्ति सुधार कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में महिला पदाधिकारी के अलावा अध्यक्ष मनोज कुमार यादव व अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
भाकियू श्रमिक जनशक्ति में ज्ञापन देकर उठाई किसानों की की समस्याएं


