41 C
Lucknow
Tuesday, May 26, 2026

आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर डीएम सख्त

Must read

 

कई अधिकारियों का मई माह का वेतन रोका

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने 1 मई 2026 से 26 मई 2026 तक प्राप्त आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा शिकायतों के निस्तारण में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। समीक्षा में नगर पालिका एवं नगर पंचायत फर्रुखाबाद और मोहम्मदाबाद के अधिशासी अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक कायमगंज, विद्युत विभाग के अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंता, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत कई विभागों की कार्यशैली बेहद आपत्तिजनक पाई गई।जिलाधिकारी ने पाया कि संबंधित अधिकारी न तो आईजीआरएस शिकायतों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं और न ही शासनादेशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं से संपर्क स्थापित न किए जाने के कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है और शासन स्तर पर जिले की छवि धूमिल हो रही है।
डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनसुनवाई और शिकायत निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, इसके बावजूद अधिकारियों की लापरवाही अनुशासनहीनता और प्रशासनिक अक्षमता को दर्शाती है। मामले को गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का मई 2026 का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन दिन के भीतर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए गए हैं।डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ताओं से अनिवार्य रूप से संपर्क स्थापित कर शासनादेशों का पालन कराया जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article