फर्रुखाबाद। बाजार से घर वापस जा रहे हैं युवक के साथ जबरन गाली गलौज करने पर मारपीट करने और से घायल कर देने के मामले में पीड़ित के भाई की तरह पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
दी गयी तहरीर में रोहित बाथम पुत्र पूसेलाल बाथम निवासी निकट महाकाल मंदिर अंगूरी बाग ने कहा कि उसका भाई आदेश बाथम उर्फ छोटू लालगेट से अपने घर वापस आ रहा था कि रास्ते में समय करीब रात्रि 09.00 बजे के लगभग शोरा कोठी वाली गली मन्नीगंज मोहल्ले के पास आदेश उर्फ छोटू बाथम को गोविन्द उर्फ लादेन बाथम व अमित उर्फ तच्चन पुत्रगण हीरालाल बाथम व राहुल बाथम पुत्र मदनलाल निवासी मन्नीगंज शोरा वाली कोठी गली आदेश बाथम उर्फ छोटू को बिना किसी बात के गाली गलौज करने लगे विरोध किया तो इन लोगों ने मारपीट शुरु कर दी जिसमें आदेश को काफी चोटों आई हैं। आसपास के लोगों द्वारा बीच बचाव किया। आरोपियों ने छोटू को जान से मारने की धमकी दी और चले गए परिजनों को पता चला दो हम उन्होंने घायल छोटू को लोहिया हड़ताल में भर्ती कराया। शरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पफड़ताल शुरू कर दी।
गाली गलौज का विरोध करने पर पीटकर किया घायल, मुक़दमा दर्ज


