फर्रुखाबाद। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव ज्योना निवासी करण पुत्र विजेंद्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन घबरा गए और उसे तत्काल उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
वहीं, दूसरी घटना में कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगला धनु निवासी संजेश पुत्र रामनरेश ने भी संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
दोनों युवकों का लोहिया अस्पताल में उपचार जारी है। फिलहाल जहरीले पदार्थ के सेवन के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का किया प्रयास


