फर्रुखाबाद। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटनाओं के बाद घायलों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव कुइयाधीर निवासी सोनू पुत्र रामदास सड़क हादसे में घायल हो गए। वहीं, थाना कंपिल क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी निवासी मदनपाल पुत्र बनवारी लाल भी दुर्घटना का शिकार हो गए। इसके अलावा, कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव सिनौली निवासी सरला देवी पत्नी सुरेश सड़क हादसे में घायल हो गईं।
इसी क्रम में थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी मनीष उर्फ नितेश पुत्र मनोहर लाल तथा थाना कंपिल क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी गौरव पुत्र वीरेश भी अलग-अलग दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं।
सभी पांच घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। अलग-अलग स्थानों पर हुए इन हादसों के कारणों की विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित पांच लोग घायल, भर्ती


