25 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई, गैराज से 11 कार्टून बरामद; तीन गिरफ्तार

Must read

फर्रुखाबाद। कादरी गेट थाना पुलिस ने अवैध रूप से रखे गए पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बेवर रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास डीडी कार गैराज में छापा मारकर पटाखों से भरे 11 कार्टून बरामद किए। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध पटाखों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया
पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि डीडी कार गैराज में बड़ी मात्रा में पटाखे अवैध रूप से छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गैराज की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से पटाखों से भरे 11 कार्टून बरामद किए गए।
पुलिस ने मौके पर मौजूद तीन युवकों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद अमीन खां निवासी हृदेश कुमार शाक्य के पुत्र दुर्गेश और देवेश तथा ग्राम कुइयांबूट निवासी परमेश्वर दयाल के पुत्र राघव उर्फ राघवेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद पटाखों की मात्रा और उनकी प्रकृति के संबंध में पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।
बताया गया कि पुलिस ने जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस इस कार्रवाई में आम जनता से भी सहयोग ले रही है और लोगों से अवैध रूप से पटाखे रखने या बेचने की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article