25 C
Lucknow
Wednesday, October 7, 2026

महिला पर धारदार हथियार से हमला, लहूलुहान होकर जमीन पर गिरी, मौत

Must read

नवाबगंज: थाना नवाबगंज के गांव कड़िउली निवासी जगमोहन शर्मा अपनी पत्नी लक्ष्मी शर्मा, गोद ली हुई साले की पुत्री शिल्पी व अपने भाई रामरतन शर्मा के परिजनों के साथ नवाबगंज नगर के तिराहा स्थित मकान में कई वर्षों से रह रहे है। बुधवार जगमोहन शर्मा अपनी पुत्री शिल्पी को साथ लेकर जनपद मैनपुरी में दवा लेने गए थे। घर पर जगमोहन शर्मा की पत्नी लक्ष्मी शर्मा 55 वर्ष अकेली थी। दोपहर लगभग डेढ़ बजे जगमोहन शर्मा के परिवार के ही पौत्र ने घर में आकर घर में मौजूद लक्ष्मी शर्मा के ऊपर हंसिए से कई बार किए। जिससे लक्ष्मी शर्मा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद पौत्र घर में ही बैठा रहा। कुछ देर बाद पौत्र की बहन मानवी व दादी मिथलेश पत्नी रामरतन बाजार से लौटकर घर पहुंची। तो घर का दरवाजा अंदर से बंद देख मानवी ने दरवाजे को खटखटाया। लेकिन दरवाजा न खुलने पर मानवी छत से होकर घर में पहुंची। मानवी को घर में देख उसके भाई ने उसे पकड़कर गला दवा दिया। और मानवी के हाथ पांव बांधकर कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद आरोपी ने दरवाजा खोला और दादी मिथलेश को भी बांध कर हंसिए से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई, बहन और दादी मिथलेश दोनों अपनी जान की भीख मांगने लगी, शोर सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे। तो घर में लक्ष्मी शर्मा का कमरे के अंदर जमीन पर लहूलुहान शव पड़ा देखा। जिसपर परिजनों ने पौत्र को दबोच कर मारपीट की। और उसे पकड़कर बैठाकर बवना तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड तारा सिंह को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे होमगार्ड तारासिंह ने अपने साथी के साथ अंदर चारपाई पर बैठे पौत्र को दबोच लिया। और घटना की सूचना थाना पुलिस को फोन करके दी। सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, और जांच शुरू की। पुलिस को घर के कमरे में लक्ष्मी का लहूलुहान शव जमीन पर पड़ा मिला। और जमीन व दीवारों पर खून के छीटें मिले। पुलिस आरोपी पौत्र को थाने ले गई। घटना की जानकारी पर थाना मऊदरवाजा के गांव नगला कलार निवासी मृतका के भतीजे मोहित शर्मा व अन्य मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने संपत्ति को लेकर लक्ष्मी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद आलोक कुमार सिंह व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
हत्यारोपी किशोर की बहन मानवी ने बताया कि बाजार से वापस लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा न खुलने पर वह छत से घर गई। तो आरोपी ने उसे रस्सी से बांध कर कमरे में बंद कर दिया। आरोपी की दादी मिथलेश ने बताया कि पौत्र ने हंसिए से उन पर भी हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने घायल मिथलेश को सीएचसी नवाबगंज भेज दिया। घर की दीवारों व जमीन पर मिले खून के छीटों से लोग अंदाजा लगा रहे है कि लक्ष्मी की हत्या घर की गैलरी में की गई है और शव को घर के अंदर कमरे में खींच कर डाला गया है। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया। घटना की जानकारी फोन पर मिलने से जगमोहन शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जगमोहन शर्मा की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया संपत्ति के लालच को लेकर घर के कमरे में हत्या की गई है। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article