सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर (Sitapur) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तालगांव क्षेत्र के सुल्तानपुर मजरा शरीफपुर तलहा गांव में तालाब (pond) में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
खबरों के मुताबिक, पूरा मामला तालगांव क्षेत्र के सुल्तानपुर मजरा शरीफपुर तलहा गांव का है, जहां भाई-बहन घर से खेलने के लिए निकले थे। इसी दौरान खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंच गए और पैर फिसल गया। डूबने से 5 साल के बच्चे औऱ 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों के बीच कोहराम मच गया।
वहीं घटना की जानकारी लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों भाई-बहन की लाश को बाहर निकलवाया, उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली गई है।


