36 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

हिमंत बिस्व सरमा ने दूसरी बार संभाली असम की कमान, चार विधायकों ने मंत्री पद की ली शपथ

Must read

 

 

गुवाहाटी। असम की राजनीति में मंगलवार को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन की ताकत का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। गुवाहाटी के खानापारा स्थित भव्य समारोह में भाजपा नेता हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद हिमंत बिस्व सरमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया। समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया था। भाजपा और एनडीए गठबंधन ने विकास, कानून व्यवस्था और मजबूत संगठनात्मक रणनीति के दम पर लगातार तीसरी बार असम की सत्ता में वापसी की है।

हिमंत बिस्व सरमा के साथ नवनिर्वाचित विधायक रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा कि भाजपा-एनडीए की जीत से असम विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि असम और उत्तर प्रदेश की जनता एनडीए सरकार बनने से बेहद खुश है और भाजपा राज्य के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की नीति देश को नई दिशा दे रही है।

समारोह में शामिल होने पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने असम से अपने पुराने जुड़ाव का जिक्र किया। वहीं पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुवाहाटी पहुंचकर मां कामाख्या के दर्शन किए और असम की जनता को भाजपा की जीत पर बधाई दी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article