35.8 C
Lucknow
Sunday, August 2, 2026

सीएम रेखा गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का किया दौरा, मरीजों से बात कर सुनीं समस्याएं

Must read

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने 2 अगस्त को मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल (Lal Bahadur Shastri Hospital) का दौरा किया। सीएम रेखा गुप्ता मरीजों और उनके परिजनों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम रेखा ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार है। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक सुधार तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार के लिए हर मरीज का विश्वास सर्वोपरि है और प्रत्येक नागरिक को समय पर, सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएम रेखा गुप्ता ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल का दौरा करने की जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स पर भी दी।

दिल्ली मुख्यमंत्री मे मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि- मयूर विहार फेज-2 स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल जाकर मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। उनके अनुभव, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। यही संवाद बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का सबसे बड़ा आधार है।

उन्होंने आगे लिखा- अस्पताल की साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा सेवाओं का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक सुधार तुरंत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हमारी सरकार के लिए हर मरीज का विश्वास सर्वोपरि है। दिल्ली के प्रत्येक नागरिक को समय पर, सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले, इसी संकल्प के साथ हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article