28 C
Lucknow
Saturday, August 29, 2026

ढाईघाट गंगा तट पर पूजा सामग्री विक्रेताओं में मारपीट, पुलिस ने संभाला मामला

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। ढाईघाट शमशाबाद स्थित गंगा तट पर पूजा सामग्री की दुकान लगाने वाले विक्रेताओं के बीच दुकानदारी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज से बढ़कर मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
जानकारी के अनुसार जलालाबाद निवासी दीपक तथा चितार निवासी हरदेव और आलम गंगा तट पर पूजा सामग्री की दुकान लगाते हैं। बताया गया कि दुकानदारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी और मामला मारपीट तक पहुंच गया।
मारपीट की सूचना पहले साधु-संतों और ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सचिन चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की जांच-पड़ताल में मामला पूजा सामग्री विक्रेताओं के बीच आपसी विवाद का पाया गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। थाना पुलिस के अनुसार फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article