गुरसहायगंज, कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के ग्राम निवासी महिला ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया है कि 29 जून की शाम करीब 07.30 बजे वह गांव के ही हैंडपंप पर पानी भरने गई थी।
जहां पुरानी रंजिश को लेकर भोलू उर्फ भूपेंद्र ने गालियां दी। विरोध करने पर छेड़छाड़ व मारपीट की शोर मचाने पर पहुंचे आरोपितों के अन्य साथियों रोहित ठाकुर, नरसिंह, राजेश उर्फ पप्पू और सुरेखा देवी ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे व दूसरी महिला को घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कोर्ट के आदेश पर मारपीट व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज


