कन्नौज। एचपीसीएल स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद के जिला अस्पताल में पी.के. गैस एजेंसी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना और लोगों को मानव सेवा के इस महाअभियान से जोड़ना रहा।
रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए पी.के. गैस एजेंसी के स्वामी डॉ. पी.के. कटियार को सरदार पटेल युवा वाहिनी, कन्नौज की ओर से अंगवस्त्र एवं छत्रपति शिवाजी महाराज का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है।
कार्यक्रम में अपना दल (एस) विधि मंच एवं वाहिनी कन्नौज के अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. सुशील पटेल, सरदार पटेल युवा वाहिनी एवं अपना दल (एस) के महामंत्री आकाश कटियार, महासचिव शिव प्रकाश कटियार, वाहिनी उपाध्यक्ष ज्ञानू कटियार, अपना दल (एस) व्यापार मंच के प्रदेश महासचिव लाला भाई पटेल, पूर्व भाजपा महामंत्री रामवीर कठेरिया, अपना दल (एस) के उपाध्यक्ष दीपक कटियार, बौद्धिक मंच के जिलाध्यक्ष अमित पांडेय, उपाध्यक्ष अरुण राठौर, महासचिव फैमुद्दीन सहित पार्टी एवं वाहिनी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवी मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।


