38 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

आवारा बंदरों के आतंक से नागरिक आजिज

Must read

फर्रुखाबाद। नगर पालिका अभी कुत्तों की समस्या हल नहीं कर पाई थी कि आवारा बंदरों की समस्या सर पर चढ़ कर बोलने लगी है ।
नगर में आवारा बंदरों की तादाद बढ़ती ही जा रही है। खासतौर से रात में बंदर मोहल्ले में घूमते रहते हैं । आधी रात तक बंदरों की चहल कदमी के कारण लोगों में भय व्याप्त बना हुआ है। मदारवाड़ी इस्माईलगंज सानी सेठ वाली गली ,नई बस्ती जैसे प्रमुख मोहल्ले में बंदरों की बढ़वार से नागरिक आतंकी बने हुए हैं शिकायत किए जाने के बावजूद भी नगर पालिका ने अभी तक बंदरों को पकड़वाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं जिससे क्षेत्रीय वाशिंदों में भय का वातावरण व्याप्त है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article