27.1 C
Lucknow
Tuesday, September 29, 2026

सफाई मित्रों का सम्मान कर मनाया सेवा संकल्प अभियान

Must read

नवाबगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को नगर पंचायत नवाबगंज में सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

समारोह में मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत और अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी प्रमोद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, विनीत भारद्वाज, हेम सिंह लोधी और मुकेश दुबे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सफाई मित्रों के स्वच्छता कार्यों और नगर को साफ-सुथरा रखने में उनके योगदान को रेखांकित किया गया। अतिथियों ने सफाई मित्रों को सम्मानित करते हुए उनके कार्य को महत्वपूर्ण बताया और स्वच्छता व्यवस्था में उनकी भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन अमन अवस्थी ने किया। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी, सफाई मित्र और अन्य लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article