41.3 C
Lucknow
Monday, June 29, 2026

अंतिम क्षेत्र पंचायत बैठक संपन्न : विधायक ने की विकास कार्यों की सराहना

Must read

 

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। विकास खंड कमालगंज सभागार में क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह राठौर की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक आयोजित हुई। बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। चूंकि आगामी दिनों में ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है, इसलिए यह बैठक विशेष महत्व की रही।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि वर्तमान कार्यकाल में क्षेत्र पंचायत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली, पेयजल, आवास तथा अन्य विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया गया। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख शकुंतला राजपूत एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलचंद राजपूत के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास कार्यों को गति देने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

विधायक ने विशेष रूप से शीलचंद राजपूत की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का प्रयास किया। उनके नेतृत्व में विकासखंड में कई जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया गया, जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिला।

ब्लॉक प्रमुख शकुंतला राजपूत ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। वहीं खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्रा ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी देते हुए सभी से विकास कार्यों में निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।

बैठक के समापन पर जनप्रतिनिधियों ने पूरे कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास की यह गति लगातार बनी रहेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article