35.6 C
Lucknow
Wednesday, June 3, 2026

“क्या देश का सोना बेचा जा रहा है?” अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Must read

 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने देश के स्वर्ण भंडार को लेकर सामने आई खबरों पर केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट कर केंद्र सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा, “क्या ये खबर सही है? क्या देश का सोना बेचा जा रहा है? क्या सरकार इतनी ज़्यादा कंगाल हो गई है? पिछले 76 साल में कई ऐसे मौके आए जब देश कठिन स्थिति में था, लेकिन देश का सोना तो कभी नहीं बेचा गया। इसका मतलब हालात बहुत ज़्यादा ख़राब हैं?”
आप प्रमुख ने आगे कहा कि सरकार को देश की आर्थिक स्थिति पर खुलकर जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि ऐसी कोई कार्रवाई हो रही है तो उसके पीछे क्या कारण हैं और सरकार जनता को पूरी जानकारी क्यों नहीं दे रही।
केजरीवाल ने अपने बयान में प्रधानमंत्री Narendra Modi पर भी टिप्पणी करते हुए कहा, “मोदी जी कहते हैं कि वो तो झोला उठा के चल देंगे। पर हमें तो यहीं रहना है, इसी देश में रहना है।”
यह बयान ऐसे समय आया है जब देश की अर्थव्यवस्था, सरकारी परिसंपत्तियों और वित्तीय प्रबंधन को लेकर राजनीतिक बहस तेज होती जा रही है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से केजरीवाल द्वारा उठाए गए सवालों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article