29.6 C
Lucknow
Friday, October 16, 2026

एडीजी के आगमन से पहले कमालगंज में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जाम से मिली राहत

Must read

तिराहे और रजीपुर चौराहे पर पुलिस ने खुद मोर्चा संभाला, ट्रैफिक व्यवस्था हुई सुचारू

कमालगंज संवाददाता।
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के जिले में आगमन से पहले कमालगंज थाना पुलिस पूरी तरह सक्रिय नजर आई। थाना पुलिस ने कस्बे के मुख्य तिराहे और रजीपुर चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे लगे ठेले-खोमचे और दुकानों को हटवाया।

थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे दुकान लगाने वाले दुकानदारों और ठेली चालकों को सड़क से हटने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य प्रमुख रास्तों और चौराहों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना और आए दिन लगने वाले जाम को रोकना है। अक्सर यहां अतिक्रमण के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है।

थानाध्यक्ष खुद मौके पर मौजूद रहे ताकि वाहनों और राहगीरों को निकलने में कोई दिक्कत न हो। पुलिस ने दुकानदारों और ठेली चालकों से सड़क पर अतिक्रमण न करने की अपील भी की।

एक अधिकारी के आने से सुधरी व्यवस्था, स्थायी समाधान की जरूरत
आज की कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि अगर इच्छाशक्ति हो तो जाम की समस्या खत्म हो सकती है। आज पुलिस के जगह-जगह खड़े होने और अतिक्रमण हटने से कस्बे में यातायात इतना सुचारू रहा, जितना महीनों से नहीं देखा गया।

स्थानीय जनता का कहना है कि रोज-रोज जाम में फंसना उनकी नियति बन गई है। अगर इसी तरह की आधी व्यवस्था भी रोज कायम रखी जाए और अतिक्रमण को किनारे किया जाए, तो कमालगंज कस्बे की ट्रैफिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो सकती है।

सड़क एक सार्वजनिक संपत्ति है। इसे बाधित करना हम सभी की गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर सवालिया निशान है। आम नागरिक, ठेला-खोमचा वालों और दुकान स्वामियों सभी से अपील है कि वे सड़क को अपना निजी परिसर न समझें। थोड़ी सी जागरूकता और सहयोग से हम रोज की इस मुसीबत से निजात पा सकते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article