29.6 C
Lucknow
Friday, October 16, 2026

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर एसडीएम ने की बैठक, बीएलओ को दिए निर्देश

Must read

 

नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। बूथों पर 17 और 24 अक्टूबर को होने वाले मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को नवाबगंज विकासखंड कार्यालय परिसर स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम अमृतपुर श्वेता साहू और खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा ने बीएलओ एवं संबंधित शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म संख्या-6 भरवाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं को चिह्नित करने और मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का समाधान करने पर भी जोर दिया गया।

एसडीएम ने निर्देश दिए कि 17 और 24 अक्टूबर को सभी बीएलओ अपने-अपने निर्धारित बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं को आवश्यक जानकारी दें। नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने सहित पुनरीक्षण प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो सके और कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

बैठक में मतदाता सूची को अद्यतन करने, पात्र मतदाताओं की पहचान करने और पुनरीक्षण कार्य को समय से पूरा करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर एसडीएम अमृतपुर श्वेता साहू, खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा, शिक्षक बीएलओ प्रशांत पाल सक्सेना, प्रशांत कटियार, प्रज्ञानंद शाक्य सहित क्षेत्र में तैनात संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

फोटो कैप्शन: नवाबगंज स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलओ एवं शिक्षकों के साथ बैठक करतीं एसडीएम अमृतपुर श्वेता साहू।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article