नवाबगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी गुरुवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे गांव में ही स्थित पैदल स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते मे अज्ञात युवक ने किशोरी को पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर किशोरी भागकर स्कूल पहुची। युवक ने किशोरी के स्कूल तक पीछा किया। स्कूल पहुचने पर युवक मौके से भाग गया। किशोरी ने घटना की सूचना स्कूल में अध्यापक व परिजनों को दी। थाना पुलिस को किशोरी के पिता ने घटना की तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।
रास्ते मे अज्ञात युवक ने किशोरी को पकड़ने का किया प्रयास


