36 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

ब्रेन वॉश करने में माहिर हैं अखिलेश राजभर ने माफी मांगने की उठाई मांग

Must read

 

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर अखिलेश यादव से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।

ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “अखिलेश यादव ब्रेन वॉश करने में इतने माहिर हैं कि पाकिस्तान के एबटाबाद का मौलाना भी उनके सामने फेल है।” उन्होंने दावा किया कि वह गठबंधन में रह चुके हैं, इसलिए अखिलेश यादव की कार्यशैली को अच्छी तरह जानते हैं। राजभर ने कहा कि “उनसे मिलने के बाद कोई आम इंसान भी किसी को गाली दे दे, पीट दे या गोली मार दे तो यह सामान्य बात हो जाती है।”

राजभर ने अपने बयान में आगे कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का व्यवहार अक्सर विवादों में रहता है और योगी सरकार में ऐसे लोग जेल भी जाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि अखिलेश यादव किसी को “ढंग से समझा दें” तो वह “ह्यूमन बम बनकर भी फट सकता है।”

सुभासपा प्रमुख ने हमीरपुर से सपा सांसद के बयान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जिस भाषा का प्रयोग किया गया, वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द वास्तव में अखिलेश यादव की सोच को दर्शाते हैं। राजभर ने कहा कि “ऐसी भाषा का प्रयोग कोई जनप्रतिनिधि तो छोड़िए, सामान्य व्यक्ति भी नहीं करता।”

ओपी राजभर ने उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस से मांग की कि “ऐसी गंदी सोच रखने वाले व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।” उन्होंने अंत में अखिलेश यादव से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग दोहराई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article