36 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

चाचूपुर जाने से पहले ही रुका सपा का प्रतिनिधिमंडल, जिला कार्यालय पर पुलिस की घेराबंदी

Must read

तनावपूर्ण माहौल के बीच प्रशासन अलर्ट, सपा नेताओं ने कहा— “निर्दोषों पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं”
फर्रुखाबाद। चाचूपुर प्रकरण को लेकर जिले की सियासत मंगलवार को उस समय गरमा गई जब समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल पर जाने की तैयारी कर रहा था। संभावित तनाव और किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सपा नेताओं को पार्टी के जिला कार्यालय पर ही रोक दिया।
सुबह से ही समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था। पार्टी पदाधिकारी चाचूपुर पहुंचकर हालात का जायजा लेने और पीड़ित पक्ष से मुलाकात करने की तैयारी में थे। जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को मिली, पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई और भारी पुलिस बल के साथ सपा कार्यालय पहुंच गई।
सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने सपा नेताओं से बातचीत की। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में अभी भी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, इसलिए फिलहाल किसी भी राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल के वहां जाने से माहौल बिगड़ सकता है। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है तथा किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाएगा

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article