40 C
Lucknow
Saturday, May 23, 2026

आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे के फतेहाबाद टोल प्लाजा में भीषण आग, कंट्रोल रूम-सर्वर सिस्टम जलकर खाक

Must read

आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्थित फतेहाबाद टोल प्लाजा पर शुक्रवार रात बड़ा हादसा हो गया, जब परिसर में लगे एसी के आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में धमाके जैसी आवाज के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे कंट्रोल रूम व सर्वर रूम को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि टोल प्लाजा का पूरा इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और महत्वपूर्ण उपकरण जलकर राख हो गए। घटना के दौरान कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग अपनी जान बचाकर बाहर भागे। शुरुआती प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका और स्थिति लगातार बिगड़ती गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कंट्रोल रूम और सर्वर रूम पूरी तरह नष्ट हो चुके थे, जिससे टोल प्लाजा की ऑटोमैटिक व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, अब वाहनों को मैनुअल तरीके से निकाला जा रहा है, जिससे यातायात संचालन प्रभावित हुआ है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया गया है, जबकि इस हादसे से टोल संचालन व्यवस्था को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article