17 C
Lucknow
Wednesday, February 11, 2026

घर खाली देख अज्ञात चोरों ने बीती रात परचून की दुकान को बनाया निशाना

Must read

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव कस्बा राजपुर में बीती रात अज्ञात शातिर चोरों ने परचून की दुकान में लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया थाना राजेपुर के ग्राम खंडोली राई निवासी रोहित पुत्र सुखेंद्र था जो थाना अमृतपुर थाना के ग्राम राजपुर में किराए की दुकान लेकर परचून की दुकान चलाता था। तथा दुकान में बने मकान में वह परिवार के साथ निवास करता था। बीती रात दुकानदार अपने गांव खंडोली गया हुआ था। बीती रात चोरों ने मकान व दुकान को सुनसान पाकर ताला तोड़ दिया और वहां से 2.40 कुन्तल दाल 17 पेटी रिफाइन चार पेटी सरसों तेल 60 हजार रुपये नगद बच्चों के जेवर चोरी कर लिए। पास में ही वहीं के निवासी बबलू का खोखा रखा हुआ है। जिसमें वह परचून का छोटा-मोटा आइटम रखता है। उसकी दुकान को भी तोडक़र चोरी कर ली गई। चोरी की जानकारी राजपुर निवासी बबलू द्वारा रोहित को दी गई। पीडि़त ने थाना अमृतपुर में लिखित तहरीर देकर पुलिस को चोरी होने की जानकारी दी।
थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वही बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों के पकड़ कर जेल भेजा जाएगा

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article