32 C
Lucknow
Tuesday, September 8, 2026

सपा महानगर में लगाएगी 1100 पौधे : राघव दत्त मिश्रा

Must read

 

बिल्व वृक्ष रोपकर अभियान का आगाज

फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर महानगर क्षेत्र में 1100 वृक्ष लगाने के अभियान की शुरुआत की। महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने रेलवे रोड स्थित प्राचीन श्री पांडवेश्वर नाथ शिवालय में बिल्व वृक्ष का पौधा रोपकर अभियान का शुभारंभ किया।

राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि पूरे महानगर में 1100 वृक्ष लगाए जाएंगे। यह अभियान पर्यावरण संरक्षण और लोगों को स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, व्यापारियों के शोषण और बेरोजगारी से जनता परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि यदि जनता को स्वच्छ पर्यावरण, रोजगार और भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहिए तो वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को पूर्ण बहुमत से मुख्यमंत्री बनाना होगा।

इस दौरान अनूप वर्मा, दुर्गेश कुमार उर्फ मोनू, रवि दीक्षित, गोपाल कुमार, सुधीर द्विवेदी, गौरव राज, दीपू शर्मा, रवि कुमार, अमित बाथम, कुलदीप राठौर, राहुल वर्मा, ओमकार शुक्ला, विकास वर्मा, छोटू शुक्ला और अधिवक्ता अमित यादव उर्फ गोल्डी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article