30 C
Lucknow
Sunday, September 6, 2026

पड़ोसी ने 52 वर्षीय मुनीम को लाठी-डंडों से पीटा, सिर में चोट लगने से लहूलुहान

Must read

 

 

फर्रुखाबाद। छावनी साहबगंज चौराहा क्षेत्र में रविवार को पड़ोसी युवक ने 52 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि गाली देने का विरोध करने पर पड़ोसी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे किशनलाल मुनीम घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और पुलिस घायल को जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार कराने के साथ मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।

घायल किशनलाल ने बताया कि पड़ोसी युवक बिना किसी वजह के उन्हें गालियां दे रहा था। उन्होंने जब इसका विरोध करते हुए गाली देने से मना किया तो युवक ने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते उसने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। हमले में किशनलाल को चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस की सूचना पर घायल का जिला अस्पताल लोहिया में मेडिकल परीक्षण कराया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रितिक दीक्षित ने बताया कि घायल का उपचार किया गया और पुलिस की शिकायत के आधार पर मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

शहर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह गहलोत ने बताया कि मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article