30 C
Lucknow
Sunday, August 30, 2026

संदिग्ध हालत में विवाहिता ने फंदा लगा कर की आत्महत्या

Must read

– मृतका की मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप
– पुलिस व फारेंसिक टीम ने शुरू की जांच, लिए नमूने
गुरसहायगंज, कन्नौज। कस्बा के मोहल्ला किदवई नगर में शनिवार की रात लगभग 26 वर्षीय विवाहिता ने घर की तीसरी मंजिल पर दुपट्टे का फंदा लगाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सलोनी वर्मा पत्नी राहुल वर्मा के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार रात करीब दस बजे मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर नायब तहसीलदार रामप्रकाश, कोतवाल अजय अवस्थी, अतिरिक्त निरीक्षक सीपी तिवारी, कस्बा प्रभारी विकल्प चतुर्वेदी और फॉरेंसिक टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गहन छानबीन की। पुलिस ने अंदर से बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला के शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतका का पति राहुल वर्मा संपर्क से बाहर है और पुलिस द्वारा फोन पर संपर्क करने का प्रयास करने पर भी उसका फोन नहीं लग सका। मृतका की एक तीन वर्ष की पुत्री आरोही है। जो वर्तमान में हरदोई जिले के थाना अरवल के ग्राम दहलिया में अपने दादा, दादी और चाचा के पास रह रही है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई करने की बात कह रही है। जबकि मृतका की मां ने दामाद पर दहेज न मिलने पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article