मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी धर्मेंद्र ने दोपहर लगभग 3 बजे 112 पुलिस को सूचना दी कि धीरपुर नवीगंज मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के निकट उसके पुत्र अभय के साथ 3 बाइक पर 6 युवक आए तथा 60 हजार रुपए लूट लिए । सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार सिंह व अपराध निरीक्षक मुन्नूलाल यादव ब मदनपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे । तथा पिता पुत्र को पुलिस थाने ले आए कड़ाई से पूछ ताछ करने पर अभय ने सच्चाई बताई कि मेरे पिता के दुबारा दिए गए 60 हजार रुपए धीरे धीरे खर्च हो गए जब पिता धर्मेंद्र ने आज रुपए निकाल कर लाने को कहा तो ये लूट की झूठी घटना बताई ।
पेट्रोल पंप के निकट अभय के साथ 3 बाइक पर 6 युवक आए तथा 60 हजार रुपए लूट लिए


